Jain Directory - How to use it

 

 

इस विभाग में सभी श्रावकों की पारिवारिक जानकारी   दी जा रही है. पारिवारिक जानकारी   का कई तरह से अवलोकन एवम विश्लेषण किया जा सकता है.

1.Multi Field Search : यहां क्लिक करने से आगे के सात विभाग खुलेंगे.

a.     Select Geographical Sect : भौगोलिक दृष्टि से कोई व्यक्ति जिस विस्तार का रहनेवाला है, या जिस ज्ञाति/समाज का सदस्य है , उस समाज के नाम पर `क्लिक' करने से समाज के सभी सदस्यों की सूची आ जायेगी , इसमें से किसी व्यक्ति-विशेष की पारिवारिक जानकारी प्राप्त करने हेतु उसके नाम पर `क्लिक' कीजिए.

b.     Select Social Sect : ऒसवाल/पोरवाल/श्रीमाली आदि विभागानुसार सूची यहां से प्राप्त होगी.

c.      Select Social Sub Sect  दशा/विशा आदि विभागानुसार सूची यहां से प्राप्त होगी.

d.     Select Religious Status : मन्दिरमार्गी/स्थानकवासी आदि सम्प्रदाय के अनुसार सूची यहां से प्राप्त होगी.

e.     Select the Native Place  आपके मूल वतन/गांव के नाम की सूची यहां से देखकर गांव के नाम पर `क्लिक' करने से उस गांव के सारे व्यक्तियों की सूची दिखाई देगी.

f.       Select Gotra : यहां `क्लिक' करने से गोत्र की सूची दिखाई देगी. उसमें से कोई भी गोत्र चुनकर उस पर `क्लिक' करने से उस गोत्र के सभी सदस्यों की सूची दिखाई देगी. उसमें से जिस व्यक्ति की पारिवारिक जानकारी आप देखना चाहते हैं , उनके नाम पर `क्लिक' कीजिए.

g.     Select City of Residence : कोई व्यक्ति अभी जिस शहर में रहता है,उस शहर के नाम को चुनने से उस शहर के समस्त जैनों की सूची यहां दिखाई देगी.

इन सात विभागों में से हम एक से अधिक विभागों को एक साथ चुनकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर `Geographical Sect' में से हम `गोडवाड' चुनते हैं और `City of Residence' में `पूना' चुनते हैं तो गोडवाड के पूना वासियों की सूची हमें दिखाई देगी. साथ ही , यदि `Social Sect' में `पोरवाल' भी चुनते हैं, तो `गोडवाड के पूना निवासी पोरवाल समाज' की सूची हमें दिखाई देगी.

इस तरह हमें आवश्यकतानुसार हजारों सूचियां प्राप्त हो सकेगी.

2.Family ID : हर परिवार को एक `फैमिली आइ डी नम्बर' दिया जाता है. यदि आपको किसी व्यक्ति की पारिवारिक जानकारी देखनी है,और आपको उनका `फ़ैमिली आइ डी नम्बर' पता है, तो आप डायरेक्ट यहीं से उनकी जानकारी देख सकते हैं.

3.Name of Head of Family : यदि आपको किसी परिवार-प्रमुख का नाम पता है,तो आप यहां से पारिवारिक जानकारी देख सकते हैं.

4.Matrimonial Prospects : अविवाहित लडके-लडकियों की जानकारी उनकी उम्र , ज्ञाति आदि सभी दृष्टिकोण से यहां से प्राप्त की जा सकेगी.

5.Occupation : व्यवसाय की दृष्टि से जानकारी यहां से प्राप्त होगी.

6.   VIP Login

यदि आपका नाम इस डिरेक्टरी में नहीं है,तो  Register Online  विभाग पर क्लिक करके आप अपनी जानकारी अवश्य भरिये.

 

How to update your information

आपकी जानकारी में परिवर्तन कैसे करें?

आपकी जानकारी में परिवर्तन करने हेतु  login विभाग पर क्लिक करें. यहां आपका  Family ID ही आपका  login name  है.आपके पासवर्ड हेतु यदि आपको कोई मेसेज आया है, तो उस मेसेज के अनुसार पासवर्ड डालें, या मोबाइल नं. 8888813712 पर   Family ID   मेसेज करें, आपको पासवर्ड  भेज दिया जाएगा. 

पासवर्ड टाइप करने के बाद आपकी जानकारी खुलेगी, जहां सबसे नीचे इस प्रकार के बटन दिये होंगे.

        

 

इनमें से  Edit  बटन पर क्लिक करने से परिवार-प्रमुख  (Head of the Family)  का फॉर्म  खुलेगा ,जिसमें आप आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने के बाद  Process  बटन दबाएं. फिर क्रमश: सदस्यों के फॉर्म खोलकर आवश्यकतानुसार परिवर्तन करें.आप नए सदस्यों के नाम  add  भी कर सकते हैं. परिवार-प्रमुख  या सदस्यों द्वारा की जानेवाली धार्मिक,सामाजिक या शैक्षणिक गतिविधियां  (Activities) , उपलब्धियां  (Achievements)  या पद  (Post)  का भी यहां उल्लेख किया जा सकता है.

                 How to form a group of families

                              परिवारों का ग्रुप कैसे बनाया जाय?

उपरोक्त चार बटन में एक बटन है My Network . इस बटन को दबाने से इस प्रकार की              स्क्रीन खुलेगी.

 

जिस परिवार को हम हमारे ग्रुप में शामिल करना चाहते हैं उनका  Family ID यहां टाइप करें.अब आपकी सारी जानकारी उस परिवार वाले देख पाएंगे. इसी प्रकार उस परिवार वाले उनकी स्क्रीन पर आपका  Family ID  टाइप करते हैं, तो आप भी उस परिवार की सारी जानकारी देख पाएंगे. इस प्रकार आपस में परिवारों का ग्रुप तैयार किया जा सकता है.